Wallet Vastu : पर्स में क्या रखने से बढ़ेगी बरकत, पैसे की होगी बारिश
Posted on: 21 Mar, 2026
Wallet Vastu : हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में धन, सुख और समृद्धि बनी रहे। कई बार हम कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी पैसे को रोक नहीं पाते या फिजूलखर्ची बढ़ा देते है। ऐसे में भारतीय परंपराओं और वास्तु शास्त्र में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिनसे पैसे की बरकत बढ़ाई जा सकती है। माना जाता है कि पर्स सिर्फ पैसे रखने की जगह नहीं, बल्कि आपकी आर्थिक ऊर्जा का केंद्र भी होता है। इसलिए पर्स में क्या रखा जाए और क्या नहीं, यह बहुत मायने रखता है।
माँ लक्ष्मी की कृपा के लिए रखें ये चीजें
धन की देवी माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पर्स में उनकी छोटी तस्वीर या लक्ष्मी यंत्र रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे फाइंनेशियल मजबूती होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा, पर्स में चांदी का सिक्का रखना भी लाभकारी होता है। इसे धन आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। ध्यान रखें कि इस सिक्के को खर्च न करें, बल्कि इसे हमेशा सुरक्षित रखें।
पवित्र चीजों से बढ़ती है पॉजिटिव एनर्जी
तुलसी का पत्ता बहुत पवित्र माना जाता है। पर्स में तुलसी का सूखा पत्ता रखने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। इसी तरह पीपल का पत्ता भी धन वृद्धि में सहायक माना जाता है। इसे विशेष रूप से शनिवार के दिन पर्स में रखने से लाभ मिलता है। ये दोनों चीजें आपके जीवन में स्थिरता और शांति लाने में मदद करती हैं।
छोटे उपाय जो करें बड़ा असर
थोड़े से चावल को लाल कपड़े में बांधकर पर्स में रखना एक बहुत प्रभावी उपाय माना जाता है। यह धन को स्थिर रखने और बरकत बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, पर्स में एक छोटा सा प्रेरणादायक नोट या अपने लक्ष्य से जुड़ी कोई चीज रखना भी अच्छा होता है। इससे आपका मन सकारात्मक रहता है और आप अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित रहते हैं।
इन चीजों को रखने से करें परहेज
बरकत बनाए रखने के लिए यह जानना भी जरूरी है कि पर्स में क्या नहीं रखना चाहिए। फटे-पुराने नोट, अनावश्यक बिल और रसीदें, बेकार कागज, या टूटी-फूटी चीजें पर्स में नहीं रखनी चाहिए। ये सभी चीजें निगेटिव एनर्जी को आकर्षित करती हैं और धन की कमी का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा, मृत व्यक्ति की तस्वीर भी पर्स में रखना शुभ नहीं माना जाता।
Comments (0)
Post Your Comment