Vastu Tips : तरक्की और पैसे को अपनी ओर खींच लेगें यह पौधे
Posted on: 18 Feb, 2026
Vastu Tips : घर में पौधे लगाना केवल सजावट का हिस्सा नहीं बचा है, बल्कि यह घर की एनर्जी को भी इफेक्ट करता है। Vastu के अनुसार हर पौधे में एक विशेष प्रकार की एनर्जी होती है। अगर सही पौधे को घर की सही दिशा में लगाया जाए, तो घर में पॉजिटिव एनर्जी, धन, सुख और शांति बनी रहती है। वहीं गलत दिशा में लगाया गया पौधा निगेटिव एनर्जी भी डाल सकता है। Vastu एक्सर्पट कुछ ऐसे पौधो को लगाने की सलाह देते है, जिनसें आपके घर में पैसे के साथ ही सुख शांति खींची चली आती है।
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा शास्त्रो में माना जाता है। Vastu के अनुसार तुलसी को ईशान कोण में लगाना शुभ माना जाता है। यह दिशा देवों की मानी जाती है। तुलसी घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाती है, मानसिक तनाव कम करती है और परिवार में प्रेम बनाए रखती है। रोज़ सुबह तुलसी को जल देना और दीपक लगाना आपको बहुत शुभ फल देता है। यह आपके घर के वातावरण को शुद्ध भी करती है। कफ या खांसी होने पर तुलसी की चाय या काढ़ा बनाकर पीने से भी आपको लाभ मिलता है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट को फाइनेंशियल प्रोग्रेस से जोड़ा जाता है। मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। घर की यह दिशा पैसे से जुड़ी होती है। ध्यान रहे कि मनी प्लांट के पत्ते हमेशा हरे और ताजे रहें। प्लांट से सूखे या पीले पत्ते तुरंत हटा दें। आप इसे घर के अंदर बेडरूम या बालकनी में लगाया जाना शुभ माना जाता है। यह आपके बिजनेस और करियर में भी तरक्की के रास्ते खोलता है।
लकी बैंबू
लकी बैंबू पॉजिटिव एनर्जी और सौभाग्य का प्रतीक है। इसे पूर्व दिशा में रखने से हेल्थ और पारिवार में सुख और समृद्धि बढ़ाती है। बैंबू को दक्षिण-पूर्व में रखने से आर्थिक लाभ होता है। इसे ड्रॉइंग रूम या ऑफिस टेबल पर रखा जा सकता है। यह घर के माहौल को बैलेंस करता है।
फूलों वाले पौधे
चमेली, गुलाब और रजनीगंधा जैसे खूशबू वाले पौधे घर के सदस्यों में तालमेल और प्रेम बढ़ाते हैं। फूलों को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फूलों की खुशबू टेंशन कम करती है और घर में पॉजिटिविटी बनाए रखती है।
एलोवेरा
एलोवेरा बहुत से गुणों से भरपूर पौधा है। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना बहुत शुभ होता है। यह निगेटिव एनर्जी को कम करता है और घर में फ्रेशनेस बनाए रखता है।
किन पौधों से बचें?
Vastu के हिसाब से कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस को घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। कांटेदार पौधे विवाद और तनाव बढ़ाते हैं। सूखे या मुरझाए पौधे भी घर में नहीं रखने चाहिए, क्योंकि ये निगेटिव एनर्जी को अट्रेक्ट करते है।
Comments (0)
Post Your Comment