Vastu Tips : नए घर में Positivity लाने के लिए अपनाएं वास्तु के यह खास टिप्स

Vastu Tips : नए घर में Positivity लाने के लिए अपनाएं वास्तु के यह खास टिप्स

Posted on: 23 Mar, 2026

Vastu Tips : वास्तु-शास्त्र (Vastu shastra),यह एक प्राचीन विज्ञान है। इसे भारत के लोग पाँच हजार साल से भी पहले से मानते आ रहे हैं। नये घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए हम इसकी मदद लें तो फायदेमंद रहेगा।

नये घर के लिए वास्तु-टिप्स 

1. सुख-शांति बनाए रखने के लिए किन वास्तु-टिप्स का ध्यान रखना चाहिए 

2. प्रवेश द्वार पर वास्तु नियमों की अनिवार्यता 

3. कभी भी घर के किसी भी पानी के स्रोत में लीकेज संबंधी समस्या नहीं होनी चाहिए 

हम सब ये चाहते हैं कि नये घर में प्रवेश हो तो हमेशा खुशहाली और समृद्धि बनी रहे। आगे हम कुछ ऐसे वास्तु टिप्स की चर्चा कर रहे हैं, जिससे हमारे नये घर में हमेशा ही एक सकारात्मक माहौल हो। 

वास्तु के अनुसार लिविंग रूम कैसा हो

कोशिश होनी चाहिए कि लिविंग रूम हमेशा स्वच्छ रखा जाए। कमरे के रंगों के लिए हल्के रंगों का चयन किया जाना चाहिए। लिविंग रूम में प्राकृतिक हवा आए इस तरह का प्रबंध हो तो बेहतर है। आईना के लिए उत्तर दिशा का चयन करना चाहिए। हरे पौधे लगाने से कमरे में सकारात्मकता आएगी। 

प्रवेश द्वार के लिए वास्तु नियम

प्रवेश द्वार सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य स्रोत मन जाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बना रहे इसलिए उस जगह को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए। साथ ही प्रवेश द्वार पर रोशनी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके सामने कोई दीवार या खंभा नहीं होना चाहिए, माना जाता है कि इससे ऊर्जा के आगमन में बाधा आती है। 

रसोईघर के लिए बनाए गए वास्तु नियम 

रसोईघर में कचरा, झाड़ू, कबाड़ जैसे समान रखने की वास्तु नियमों  में सख्त मनाही है। गैस-स्टोव और पानी का सिंक कभी भी एक जगह पर निर्मित नहीं किया जाना चाहिए। बाथरूम कभी भी रसोईघर के सामने ना बनाया जाए इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए। 

बाथरूम के लिए बनाए गए वास्तु नियम

बाथरूम के लिए उपयुक्त दिशा  का चयन बहुत जरूरी है। ये कभी भी घर के मध्य या फिर उत्तर-पश्चिम में नहीं होना चाहिए। कोशिश होना चाहिये कि बाथरूम हमेशा सूखा और साफ हो। टॉयलेट सीट की दिशा पश्चिम या फिर उत्तर पश्चिम होनी चाहिए। 

इन नियमों की नहीं होनी चाहिए अवहेलना 

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में कहीं भी टपकता हुआ नल भी नहीं होना चाहिए, वरना यह आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। यह भी सुनिश्चित करें कि सभी फर्नीचर सही स्थिति में हों। घर में टूटा हुआ फर्नीचर या खराब बिजली के उपकरण रखने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। घर में कभी भी नल या इस तरह के अन्य पानी के स्रोत में लीकेज नहीं होनी चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान का खतरा बना रहता है। कोशिश करें कि घर के सारे फर्नीचर हमेशा अच्छी स्थिति में हो। घर में खराब फ़र्नीचर या बिजली के खराब उपकरण नकारात्मकता को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

Share This


Comments (0)

No Comment Found

Post Your Comment