Vastu Dosh : सबसे बड़ा वास्तु दोष क्या है? जानकर आप भी चौंक जाएंगे
Posted on: 25 Feb, 2026
Vastu Dosh : वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे डरावने वास्तु दोषों के बारे में बताया गया है, जो आपके घर-परिवार को तबाह कर सकती हैं। भूखमरी, कष्ट, बीमारियां जैसी समस्याएं आपका पीछा नहीं छोड़ेगीं। घर का पैसा पानी की तरह बहता रहता है, हॉस्पिटल के रोज चक्कर लगते रहते हैं। आपकी तरक्की के रास्ते रूके हुए है, दांपत्य जीवन में तनाव, शादी के लिए रिश्ते न मिलने, संतान प्राप्ति के लिए भी संघर्ष कर रहे है। तो सबसे पहले आपको जानना जरूरी है कि आपके घर के कौन से वास्तु दोष आपके लिए मुसीबतों का कारण बनते ही जा रहे है। इसके साथ ही इन्हें दूर करने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
बॉथरूम - अगर घर की उत्तर-पूर्व दिशा में टॉयलेट-बॉथरूम बनी हो तो ऐसे घर में बरकत रूक जाएगी, पैसों के मामले मे हमेशा तंगी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि यह दिशा भगवान की मानी जाती है, इसलिए इस दिशा में मंदिर या हॉल बनाना ही बेहतर होता है।
किराए पर कमरा - अपने घर के उत्तर-पूर्व में बने कमरे को कभी किरायेदार को किराए पर नही दें। वरना आपके घर में हमेशा पैसो की तंगी बनी रहेगी, ऐसे में घर के सदस्य कितना भी मेहनत करके कमा लें, लेकिन पैसा कभी नही बचेगा।
तस्वीरें - घर में किसी भी तरह के युद्ध या रणभूमि की तस्वीरें न लगाएं, जंगली जानवरों की तस्वीरें, कांटेदार पेड़-पौधो की तस्वीरें गलती से भी घर में कहीं भी न रखें। यह घर के लोगो में क्लेश करवा सकती है। पति-पत्नी में अनबन बनी रहेगी।
भगवान की मूर्ति - कभी भी घर के मंदिर में भगवान की बड़ी मूर्ति ना रखें। हिंदू धर्म शास्त्रो के मुताबिक घर में भगवान की मूर्ति 1 से 11 अंगुल ही होनी चाहिए, यानी कि ज्यादा से ज्यादा 8 से 9 इंच की। वहीं डेढ़ इंच से बड़ा शिवलिंग तो घर में बिल्कुल भी न रखें।
खिड़की-दरवाजे - घर की खिड़की और दरवाजे अंदर की ओर ही खुलें। बाहर की तरफ खुलने वाले दरवाजे घर में तनाव का माहौल पैदा करते हैं। वही घर के दरवाजे और खिड़की बिल्कुल भी टूटे ना हों और ना ही खुलते-बंद होते समय कोई भी आवाज न करें। समय-समय पर पेंट करवाते रहे।
सफाई - घर का मेन गेट, बॉथरूम, टॉयलेट और किचन हमेशा साफ रखना चाहिए। गंदें बाथरूम-टॉयलेट राहु की नाराजगी बढ़ाते हैं। वहीं मेन गेट और किचन में फैली गंदगी माता लक्ष्मी को नाराज कर देती है।
Comments (0)
Post Your Comment