vastu tips: कहीं आपकी टेबल पर रखी यह चीजें रोक रही आपकी तरक्की का रास्ता

vastu tips: कहीं आपकी टेबल पर रखी यह चीजें रोक रही आपकी तरक्की का रास्ता

Posted on: 02 Feb, 2026

क्या आपने कभी अपनी वर्क टेबल यानी काम करने की मेज पर गौर किया है? VASTU के हिसाब से आपकी टेबल पर रखी हर छोटी-बड़ी चीज आपके बैंक बैंलेंस, नौकरी और करियर पर काफी हद तक असर डालती हैं। अक्सर हम अपने काम में जरूरत से ज्यादा मेहनत करते हैं। लेकिन, फिर भी दिमागी तौर पर शांति और आर्थिक तरक्की महसूस नहीं होती, जिसकी लिए हम नौकरी में कड़ी मेहनत करते है। 

लैपटॉप, हेडफॉन की क्या है सही जगह

आज के समय में लैपटॉप हमारी नौकरी का सबसे अहम हिस्सा है, इसलिए WORK FROM HOME में वर्क टेबल पर लैपटॉप ही सबसे ज्यादा दिखता है। VASTU के अनुसार, लैपटॉप, कंप्यूटर या कोई भी बिजली से चलने वाला उपकरण हमारी टेबल के South-East कोने में ही होना चाहिए। इस दिशा को आग्नेय कोण कहा जाता है, जो अग्नि तत्व का प्रतीक है। सही दिशा में रखा लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न केवल लंबे समय तक चलता है, बल्कि आपके काम में तरक्की भी लाता है।

टेबल पर रखें पौधों का जादू

वर्क टेबल पर हरियाली न हमारे आस-पास पॉजिटीव बाइव्स  देती है, बल्कि आंखों को सूकून देने का भी काम करती है। VASTU के अनुसार, टेबल के North or East दिशा में 'मनी प्लांट' या 'बैम्बू प्लांट' रखना बहुत ही अच्छा माना जाता है। एक बात हमेशा ध्यान रखें कि आपकी घर या वर्क टेबल पर कभी भी कैक्टस या कांटे वाले पौधे न रखें, क्योंकि ये आपके निजी संबंधों में तकराव और नौकरी में बाधाएं पैदा कर सकते हैं।

चीजों को समेट कर रखें

अगर आपकी टेबल फाइलों और कागजों से भरी रहती है, तो VASTU के अनुसार, टेबल पर बिखरा हुआ सामान आपके जीवन में फैसले लेने की क्षमता को कमजोर कर सकता है, या आपके लिए फैसले आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकते है। मेज का मिडिल पार्ट हमेशा खाली और साफ-सुथरा होना चाहिए, इस हिस्से को 'ब्रह्म स्थान' कहा जाता है। आपका काम खत्म होने के बाद अपनी टेबल को साफ करें जिससे आपकी आने वाले कल की सफलता का रास्ता खुलता है।

बोतल और रोशनी का ख्याल

पानी की बोतल हमेशा टेबल के North-East एरिया में रखें। यह कोना जल तत्व को बढ़ावा देती है और यहां बोतल रखने से एकाग्रता बढ़ती है। इसके साथ ही, आपकी टेबल पर थोड़ी रोशनी होनी चाहिए। अगर आप नाइट शिफ्ट के लिए टेबल लैंप का यूज करते हैं तो उसे South-East कोने में रखना एनर्जी के लेवल को बढ़ाता है।

Share This


Comments (0)

No Comment Found

Post Your Comment