Vastu Alert: सुबह उठकर भूलकर भी न देखें ये चीजें, वरना पूरे दिन मिलेगें अशुभ समाचार

Vastu Alert: सुबह उठकर भूलकर भी न देखें ये चीजें, वरना पूरे दिन मिलेगें अशुभ समाचार

Posted on: 06 Feb, 2026

लोगों को अक्सर कहते हुआ देखा होगा कि "आज का दिन ही खराब है", लेकिन कभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है। शास्त्रों के हिसाब से जब हम सोकर उठते हैं, तो हमारा मन और शरीर बहुत संवेदनशील होता है। इसलिए सुबह के वक्त हम जो भी देखते हैं, उसका सीधा असर हमारी पूरे शरीर की एनर्जी और दिनचर्या पर पड़ता है।

हिंदू ग्रंथों के अनुसार, कुछ चीजें निगेटिव एनर्जी का प्रतीक मानी जाती हैं, और अगर आपके दिन की शुरुआत ही निगेटिव चीजों को देखकर हो, तो न केवल मन का तनाव बढ़ता है, बल्कि धनहानि के योग भी बनने लगते हैं। 

बंद घड़ी : Vastu एक्सपर्ट की मानें तो सुबह उठते ही बंद घड़ी देखना बहुत अशुभ होता है। यह आपके दिनचर्या में ठहराव और कार्यों में रूकावट आने का संकेत है। यह संकेत बताता है कि आपका अच्छा समय रुक गया है।

शीशे में शक्ल देखना : कुछ लोगों की आदत होती है कि वह जागते ही शीशा देखते है। Vastu के अनुसार, हमारी रात भर की निगेटिव एनर्जी सुबह चेहरे पर होती है। इसलिए सुबह उठते ही शीशा देखने से वह ऊर्जा वापस आप में समा जाती है, जिससे दिनभर आपके अंदर गुस्सा या चिड़चिड़ापन रह सकता है।

किचन के जूठे बर्तन : अगर आप सुबह उठते ही सबसे पहले किचन में जाते है, और वहां रखें सबसे पहले रात के जूठे बर्तन देखते हैं, तो यह सीधे तौर पर धनहानि को न्यौता है। इसलिए हमारे आसपास सभी बड़े-बूढ़े लोग रात को रसोई साफ करके ही सोते है। 

दूसरों की परछाई : सुबह-सुबह किसी की भी परछाई देखना, या अपनी परछाई देखना राहु का आपके जीवन पर प्रभाव बढ़ाता है। राहु आपके मन में भम्र पैदा करता है, जिससे आप सही फैसले लेने में संकोच करते है। 

जानवरों की तस्वीर : आपके बेडरूम में कभी भी हिंसात्मक जानवरों की फोटो न लगाएं। सुबह उठते ही ऐसी हिंसात्मक तस्वीरो को देखने से आपके स्वभाव में क्रोध बढ़ता है जिससे परिवार में क्लेश होने की संभावना रहती है।

खाली बाल्टी देखना : सुबह उठकर सबसे पहले हम बॉथरूम जाते और बॉथरूम में रखी खाली बाल्टी आपके दिमाग पर निगेटीव एनर्जी डालती है, क्योंकि इंसानी दिमाग हमेशा किसी इनपुट, Goal या गति को खोजना चाहता है। जब वह खाली जगह, खाली समय या खाली चीजें देखता है, तो दिमाग खुद ही सपने भरने लगता है जोकि अक्सर निगेटिव बातें ही होती है।

बस सुबह उठकर दी गई छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखिए, फिर देखिए आप कैसे अपने तरक्की के रास्ते खोलते है। 

Share This


Comments (0)

No Comment Found

Post Your Comment