नमक से सही करें वास्तु दोष, घर में सुख-शांति और नौकरी में तरक्की के लिए कुछ खास उपाय
Posted on: 16 Feb, 2026
Vastu के अनुसार हमारे घर और वर्कप्लेस की एनर्जी हमारे जीवन की दिशा तय करती है। जब घर में पॉजिटिव एनर्जी होती है तो सुख-शांति, फाइनेंशियल स्ट्रेंथ और मेंटल पीस बना रहता है। लेकिन अगर आपके जीवन में निगेटिव एनर्जी बढ़ जाए तो बिना कारण झगड़े, स्ट्रेस, धन की कमी और नौकरी में रुकावटें आने लगती हैं। आप कई बार बहुत मेहनत करते है, फिर भी सफलता हाथ नहीं लगती। ऐसे में कुछ आसान Vastu उपाय जीवन में बड़ा चेंजेस ला सकते हैं। आपके घर में रखा नमक एक ऐसा Vastu के हिसाब से सटीक उपाय देने वाली वस्तु है, जो सही तरीके से यूज करने पर घर और करियर दोनों में पॉजिटिव रिजल्ट दे सकता है।
Vastu में नमक का प्रभाव
नमक को शुद्धता और बैलेंस का प्रतीक माना जाता है। यह निगेटिव एनर्जी को अपने अंदर खीचनें की पावर रखता है। सांइस के हिसाब से भी नमक वातावरण की नमी और छोटे मॉल्यूकल को अट्रेक्ट करता है, जिससे आपके आस-पास का वातावरण में नमी खत्म होती है। वास्तु के हिसाब से नमक घर के एनर्जी को बैलेंस करता है और आपको मेंटल पीस देता है। यही कारण है कि पुराने समय से ही नमक का यूज नजर दोष दूर करने और घर की शुद्धि के लिए किया जाता रहा है।
घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए नमक के उपाय
1. नमक वाले पानी से सफाई
हफ्ते में कम से कम एक या दो बार पानी में एक मुट्ठी सेंधा नमक मिलाकर पूरे घर में पोछा लगाएं। इससे आपके घर की निगेटिव एनर्जी खत्म होती है, और वातावरण में फ्रेशनेस आती है। खासकर से शनिवार और अमावस्या के दिन यह उपाय बहुत इफेक्टिव माना जाता है।
2. बाथरूम में नमक की कटोरी रखें
बाथरूम को वास्तु में निगेटिव एनर्जी का प्लेस माना जाता है। एक कांच की कटोरी में साबुत नमक रखकर बाथरूम के किसी कोने में रख दें। हर 10 से 15 दिन में इसे जरूर बदलते रहें। यह उपाय फाइनेंशियल रुकावट को कम करने और फिजूलखर्जी रोकने में हेल्प करता है।
3. बेडरूम में नमक का लैंप
यदि घर में टेंशन ज्यादा रहता है, या पति-पत्नी के संबंधों में प्यार की कमी है, तो कपल के कमरे में सेंधा नमक का लैंप रखें। इससे पॉजिटिव एनर्जी अट्रेक्ट होती है और दोनों में प्रेम बढ़ता है।
4. मेन गेट पर नमक का यूज
मेन गेट के पास लाल कपड़े में थोड़ा सा नमक बांधकर रखने से निगेटिव शक्तियों का इफेक्ट कम होता है। यह उपाय घर की सुरक्षा और समृद्धि के लिए लाभकारी माना जाता है।
नौकरी और करियर में सक्सेस के लिए नमक उपाय
1. नमक के पानी से नहाए
अगर इंटरव्यू में सफलता नहीं मिल रही या वर्कप्लेस पर टेंशन है, तो नहाने के पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर बॉथ लें। इससे मानसिक निगेटिविटी दूर होती है और सेल्फ कांफिडेंट बढ़ता है।
2. वर्कप्लेस पर नमक रखें
ऑफिस की टेबल पर कांच की छोटी शीशी में सेंधा नमक रखें। यह सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर बनाने और एकाग्रता बढ़ाने में हेल्प करता है।
3. नमक का दान
गुरुवार या किसी शुभ दिन जरूरतमंद व्यक्ति को नमक दान करना करियर में बैलेंस और सक्सेस के लिए शुभ माना जाता है। यह वास्तु का उपाय कर्म दोष को कम करने में भी हेल्प करता है।
कुछ ध्यान रखने वाली बातें
नमक को हमेशा कांच या मिट्टी के बर्तन में रखें। लोहे या स्टील के बर्तन में कभी भी नमक न रखें। इस्तेमाल किया गया नमक दोबारा यूज न करें। उपाय करते समय मन में पॉजिटिव सोच रखें और रोज उपाय करें असर आपको धीरे-धीरे दिखाई देने लगेगा।
वास्तु परामर्श, दोष निवारण और घर के वास्तु को सही करने के लिए हमसे संपर्क करें। हमारे विशेषज्ञ वास्तु समाधान आपके घर और वर्कप्लेस में संतुलन लाने में मदद करेंगे। आप हमारी बेवसाइट पर दिए गए नंबरों पर सीधे कॉल भी कर सकते है।
Comments (0)
Post Your Comment