Vastu Tips : कही आपके फोन का wallpaper, रोक रहा आपके तरक्की के रास्ते

Vastu Tips : कही आपके फोन का wallpaper, रोक रहा आपके तरक्की के रास्ते

Posted on: 07 Feb, 2026

आज के मॉर्डन युग में हमारा फोन या लैपटॉप काम करने या बात करने का जरिया नहीं, बल्कि हमारी एनर्जी का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। हर दिन हम सैकड़ों बार अपने फोन या लैपटॉप की स्क्रीन बार-बार देखते हैं। Vastu के हिसाब से हम जो बार-बार देखते हैं, वही विचार हमारे Subconscious Mind में रह जाते हैं। अगर आपके वॉलपेपर में कोई कमी है, तो यह आपके पैसे और तरक्की में रूकावट बन सकते है।

वॉलपेपर कैसा और क्यों हो

Vastu के हिसाब से आपकी स्क्रीन पर पॉजिटिव वॉलपेपर का होना बेहद जरूरी है। अगर आपने जीवन में सफलता चाहते हैं, तो अपने वॉलपेपर पर उगते हुए सूरज, पानी के करीब दौड़ते हुए सफेद घोड़े या पहाड़ों को अपनी फोन स्क्रीन पर लगाएं।। वहीं, अगर आप Mental Peace की खोज में हैं, तो बहते हुए पानी या बुद्ध की तस्वीर बहुत बेस्ट ऑप्शन बन सकती है।

गलती से भी न लगाएं यह वॉलपेपर

अक्सर लोग कूल बनने के चक्कर में जंगली जानवर जैसे दहाड़ता हुआ शेर, सूखे पेड़ या उदासी भरी तस्वीरें अपनी फोन स्क्रीन का हिस्सा बना लेते हैं। Vastu के हिसाब से, यह सभी तस्वीरें घर और आपके उदास जीवन में और ज्यादा उदासी भर देती है। आपके रोज के कामों में रुकावटें पैदा हो सकती हैं। इससे कूल तो आप बिल्कुल नही बन पाएंगें, लेकिन दिमागी तौर पर चिड़चिड़े मिजाज को जरूर अपना लेंगें। 

फोन और लैपटॉप रखें इस जगह

वॉलपेपर ही नहीं, बल्कि फोन और लैपटॉप रखने की दिशा को भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। किसी भी गैजेट को घर के South-East कोने में, इस दिशा को आग्नेय कोण भी कहा जाता है। आग्नेय कोण की एनर्जी  गैजेट्स की निगेटिव एनर्जी या हानिकारक तरंगों को कुछ हद तक कम कर देती है। 

डिजिटल सफाई भी है जरूरी

Vastu के हिसाब से, मोबाइल या लैपटॉप में फालतू के ऐप्स, पुरानी blurred तस्वीरें और किसी की भी निगेटिव  चैट्स रखना अच्छा नही होता। यह एक तरह का डिजिटल कचरा है, जैसे घर के कचरे से तरक्की रुकती है, वैसे ही यह डिजिटल कचरा आपके विचारों को सही दिशा में जानें से रोकता है। आजकल बहुत से लोग मैमोरी के नाम पर हर किसी की तस्वीर रखते है, हो सकता है कि इन तस्वीरों में मौजूद कुछ लोगों ने आपकी जिंदगी पर खराब असर डाला हो, तो वास्तु के अनुसार ऐसे लोगों आपके विचारों गलत दिशा दिखा सकते है। 

Share This


Comments (0)

No Comment Found

Post Your Comment