MahaKumbh 2026 : महाकुंभ पर कैसे करें घर का वास्तु सही, खुलेगें धन के रास्तें

MahaKumbh 2026 : महाकुंभ पर कैसे करें घर का वास्तु सही, खुलेगें धन के रास्तें

Posted on: 14 Feb, 2026

MahaKumbh 2026 : महाकुंभ भारत की सनातन परंपरा का सबसे बड़ा आध्यात्मिक उत्सव है। इस समय संगम तट पर करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं, तब वातावरण में पॉजिटिव एनर्जी और Divinity का संचार होता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस अवधि में ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति जीवन में शुद्धि और नए कामों की ओर इशारा देती है। इसलिए महाकुंभ की शुरुआत केवल तीर्थ स्नान तक सीमित नहीं है, बल्कि घर और जीवन को भी पवित्र बनाने के लिए यह खास अवसर है।

घर का वास्तु क्या है 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हमारा घर हमारे परिवार की एनर्जी का स्टेशन होता है। यदि घर की दिशाएं सही और साफ हों, तो पॉजिटिव एनर्जी आसानी से प्रवाहित होती हैं। लेकिन अगर आपके घर के कोने का वास्तु किसी कारण से सही नही है, और आप इसे सही करने का समय खोज रहे है तो यह महाकुंभ आपके लिए खास है। क्योंकि  महाकुंभ के समय वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा सक्रिय होती है, इसलिए इस समय घर के वास्तु को बैलेंस करना आसान होता है, और यह बहुत शुभ भी माना जाता है।

महाकुंभ में किए जाने वाले कुछ वास्तु उपाय

सबसे जरूरी घर की शुद्धि और सफाई

महाकुंभ आरंभ होते ही पूरे घर की अच्छी तरह सफाई करें। खासकर उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को स्वच्छ और खाली रखें। यह दिशा Spiritual ऊर्जा का सेंटर मानी जाती है। घर का पूजा स्थान इसी दिशा में स्थापित करना और यहां तांबे के कलश में जल भरकर रखना शुभ माना जाता है। यह भरा हुआ कलश आपके जीवन में धन की कमी को धीरे-धीरे सही करता है। आपके आय के स्त्रोत खोलता है। 

गंगाजल का छिड़काव करें

महाकुंभ के समय रोज पूरे घर में पूजा करने से पहले गंगाजल का छिड़काव करें। इससे निगेटिव एनर्जी दूर होती है, और आपके घर का वातावरण शुद्ध होता है। वैसे तो आप रोज ही घर के मंदिर में दिया जलाते है लेकिन महाकुंभ के समय घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं और उसमें चावल के दाने डालें, इससे आपके जीवन में सही दिशा चुनने की शक्ति बढ़ती है। 

मेन गेट को बनाएं शुभ

मेन गेट पर आम के पत्तों का तोरण लगांए, ॐ या स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। इस समय रोज मेन गेट पर सुबह-शाम दीपक जलाकर पूजा करने से घर में शांति और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। 

किचन भी करें शुद्ध

किचन में अगर आपकी गैस-स्टोव की दिशा सही नही है, तो गैस-स्टोव की दिशा को ठीक करें इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। महाकुंभ के दिनों में मीठा प्रसाद बनाकर परिवार के साथ ग्रहण करें — इससे आपके परिवार की समृद्धि बढ़ती है।

दान करना है जरूरी

महाकुंभ का समय सेवा और दान के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस समय जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र का दान करें। इससे आपके घर का वास्तु दोष शांत होते हैं और घर में धन बढ़ता है। कुछ भी दान करने से पहले घर के सभी सदस्यों का हाथ दान देने वाली चीज से लगवाएं। ध्यान रखें कि आपकी राशि के अनुसार आपको क्या दान करना चाहिए यह जरूर जानें। इसके लिए आप हमारी बेवसाइट पर दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। 

Spiritual Message

महाकुंभ हमें बाहरी और अंदरूनी शुद्धि का Message देता है। जब घर में स्वच्छता, पूजा और पॉजिटिव सोच का वातावरण बनता है, तब आपका घर एक छोटे तीर्थ के समान बन जाता है। वास्तु के सभी उपायों को जाननें के लिए आप हमारी टीम से जुड़ें। जिससे आपको सही दिशा मिलेगी।  

Share This


Comments (0)

No Comment Found

Post Your Comment