Holi 2026: बरसेगा धन, मिलेगा मां लक्ष्मी का आर्शीवाद, इस बार होली होगी खास
Posted on: 17 Feb, 2026
Holi 2026 : होली का त्योहार न केवल रंगों और खुशियों का त्योहार है, बल्कि शास्त्रों में इसे 'सिद्ध रात्रि' भी माना जाता है। हिंदू शास्त्रों में होली की रात को तंत्र-मंत्र और धन प्राप्ति के उपायों के लिए दीवाली की तरह ही लाभदायक बताया गया है। अगर आप लगातार फाइनेंशियल प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं या घर में धन की बरकत नहीं हो रही, तो इस बार होली पर कुछ खास उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं।
मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, होलिका दहन की रात्रि को बुराई पर अच्छाई की जीत होती है इसलिए इस समय वातावरण में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ जाती है। ज्योतिष शास्त्र के कहानुसार, इस रात को लक्ष्मी जी की पूजा करने से गरीबी दूर होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हम आज आपको ऐसे ही कुछ खास उपायों के बारें में बताएंगें। यह उपाय आपकी जिंदगी में धन आने का रास्ते खोल देंगें।
1. गोमती चक्र
धन लाभ के लिए होलिका दहन की रात्रि को 11 गोमती चक्र लेकर मां लक्ष्मी के चरणों में रखें और अगले दिन उन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में या पर्स में रख दें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ऐसा करने से रुका हुआ पैसा वापस मिल जाता है और नौकरी, व्यापार में उन्नति के रास्ते खुलते हैं।
2. होलिका दहन की राख
होलिका दहन की राख को बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस राख को घर लेकर आने और इसे घर के कोने-कोने में छिड़कने से निगेटिव एनर्जी बाहर निकलती हैं, और इससे आपके घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।
3. श्री यंत्र
होलिका दहन की शाम को अपने घर के मंदिर में 'श्री यंत्र' को स्थापित करें और उस पर थोड़ा सा गुलाल भी भेंट करें। मंत्र विज्ञान के अनुसार, इस समय 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद' मंत्र का जाप करने से धन की देवी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है।
4. सुपारी
5 सुपारी लेकर आप सात बार अपने सिर से उतार लें, इसके बाद सुपारी को होलिका दहन होते ही अग्नि में समर्पित कर दें, इससे आपके सारे बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। साथ ही किसी भी तरह की बुरी नजर से छुटकारा मिल जाएगा।
5. गन्ना
होलिका दहन की अग्नि में गन्ने के आगे का घास जलाएं, फिर यह गन्ना घर पर लाकर परिवार के साथ खाएं। इससे आपके परिवारिक रिश्तो में मिठास बनी रहेगी।
ज्योतिष परामर्श, कुंडली विश्लेषण और जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हमसे संपर्क करें। हमारे अनुभवी ज्योतिषाचार्य आपको सही सुझाव साझा करेगें।
Comments (0)
Post Your Comment